उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम किया जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक, लॉगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025 के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 30 जनवरी 2025 को विज्ञप्ति जारी कर सहायक वन संरक्षक, लॉगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025 के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। प्रारंभिक (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी।‌ परीक्षा में 862 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।