उत्तराखंड: UKPSC की ओर से जिला क्रीडा अधिकारी परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सूचित किया गया है कि विज्ञापन संख्या A-1/DR/(DSO)/S-2/2025 दिनांक 28 मई, 2025 द्वारा जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 के लिए रिक्तियां प्रकाशित की गयी थी।

दी यह जानकारी

जिसके क्रम में दिनांक 02 नवम्बर, 2025 को लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा आयोजित की गयी। लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर जिला क्रीडा अधिकारी परीक्षा-2025 का परीक्षा परिणाम दिनांक 24.02.2026 को घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है। यह भी सूचित किया जाता है कि अभिलेखों का सत्यापन दिनांक 11 मार्च, 2026 को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जायेगा। इससे सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रसारित किये जायेगें।