उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से छह प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी किया गया है।
परीक्षा कैलेंडर जारी
बीते कल मंगलवार को छह प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियां घोषित की गई हैं। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा के अनुसार
📗📗उत्तराखंड सचिवालय एवं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च को होगी।
📗📗महिला कल्याण विभाग की अधीक्षिका परीक्षा-2026 की स्क्रीनिंग 22 मार्च को प्रस्तावित है।
📗📗उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित होगी।
📗📗कार्मिक विभाग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी।
📗📗सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की साक्षात्कार परीक्षा 16 मार्च से प्रस्तावित है।
📗📗प्रवक्ता की मुख्य परीक्षाएं नौ मई से माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025 के अंतर्गत 9 मई को भौतिक विज्ञान, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी और 31 मई को इतिहास विषय की मुख्य परीक्षा प्रस्तावित है।
📗📗सहायक निदेशक की भर्ती परीक्षा स्थगित डेयरी विकास विभाग के अंतर्गत सहायक निदेशक परीक्षा-2025 पूर्व में 12 अप्रैल को प्रस्तावित थी, उसे अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
📗📗राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।