उत्तराखंड: UKPSC की ओर से 12 अगस्त को होगी इस परीक्षा-2023 की साक्षात्कार परीक्षा, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से व्यवस्थाधिकारी (राज्य सम्पत्ति विभाग) परीक्षा-2023 की साक्षात्कार परीक्षा आयोजित होने वाली है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 12 अगस्त मंगलवार को किया जाएगा। इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने विज्ञप्ति जारी की हैं। जिसमें बताया है कि आयोग ने अगस्त 2023 में विज्ञापन जारी कर अभ्यर्थियों से इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। साक्षात्कार परीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र और साक्षात्कार कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं।