उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा 2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन कार्यक्रम जारी हुआ है।
28 जुलाई को होगा अभिलेख सत्यापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिलेख सत्यापन 28 जुलाई को आयोग कार्यालय के परीक्षा भवन में किया जाएगा। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में कर्मशाला अधीक्षक परीक्षा 2024 के अंतर्गत 18 व 19 जनवरी 2025 को अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट देखें।