उत्तराखंड: UKSSSC: पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक पदों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

​उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न पदों पर होने वाली लिखित परीक्षाओं के लिए प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं।

देखें वेबसाइट

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पशुधन प्रसार अधिकारी और सर्वेक्षक (भूगर्भ एवं खनिकर्म निदेशालय) के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग पालियों में किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।