उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), कंप्यूटर सहायक (Computer Assistant), डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), स्टोर कीपर, अमीन और अन्य इंटरमीडिएट (10+2) स्तरीय कुल 553 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
भरें जाएंगे इतने पद
विज्ञापन के अनुसार, कुल 553 पदों में विभिन्न विभागों के प्रमुख पद भरें जाएंगे। अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इण्टरमीडिएट (10+2) या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, कंप्यूटर पर हिंदी टंकण (Typing) में न्यूनतम 4000 Key-Depression प्रति घंटा (KDPH) की गति आवश्यक है। कुछ विशेष पदों के लिए कंप्यूटर में 6 माह/1 वर्ष का डिप्लोमा या ‘O’ लेवल प्रमाण पत्र मांगा गया है।
कंप्यूटर सहायक (सचिवालय प्रशासन): 09 पद (वेतनमान: ₹25,500 – ₹81,100, लेवल-04)
1. कनिष्ठ सहायक (विभिन्न कलेक्ट्रेट/जिलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभाग): 189+ पद (वेतनमान: ₹21,700 – ₹69,100, लेवल-03)
2. निबंधन लिपिक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग): 55 पद (वेतनमान: ₹21,700 – ₹69,100, लेवल-03)
3. कनिष्ठ सहायक (उच्च शिक्षा, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आवास आदि): विभिन्न विभागों में दर्जनों पद
4. सहायक खनिज पर्यवेक्षक (भूतत्व एवं खनिकर्म): 22 पद
5. सर्वे लेखपाल: 16 पद
6. अन्य पद: अमीन, स्टोर कीपर, गृहमाता, टेलीफोन ऑपरेटर आदि।
सितंबर में शुरू होंगे आवेदन
• विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 31 अगस्त 2026
• ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 31 अगस्त 2026
• ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 07 अक्टूबर 2026
• आवेदन पत्र में संशोधन की तिथि: 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026
• प्रस्तावित लिखित परीक्षा तिथि: 15 नवंबर 2026
देखें वेबसाइट
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के समय अभ्यर्थियों को अपने आधार नंबर का उपयोग करना होगा।