उत्तराखंड: UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामला, सीबीआई ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार, जांच में हुआ यह खुलासा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के स्नातक स्तरीय परीक्षा का पर्चा लीक करने के मामले में सीबीआई ने एक गिरफ्तारी की है।

एक और गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई ने इस मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार किया है। सीबीआइ जांच में सामने आया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन ने परीक्षा के दौरान खालिद की बहन के माध्यम से प्राप्त प्रश्नपत्र के एक हिस्से को हल करने में आरोपित खालिद की मदद की। इसके साथ ही पेपर के 11 सवालों का जवाब परीक्षा में बैठे खालिद को भेजा।

सितंबर में आयोजित हुई थी परीक्षा

दरअसल 21 सितंबर को यूकेएसएसएससी की ओर से स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके बाद इस परीक्षा के कुछ पन्नों के लीक होने की खबरे सामने आई। जिसके बाद आक्रोशित युवाओं ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच की मांग की।