उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय परीक्षा के तहत विभिन्न विभागों के 416 पदों पर भर्ती के लिए प्रोविजनल मेरिट लिस्ट (औपबंधिक श्रेष्ठता सूची) में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
देखें जानकारी
आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सत्यापन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू होकर 12 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।
गौरतलब है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी, जिसके बाद पटवारी और लेखपाल के पदों के लिए 06 और 07 अगस्त 2026 को शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा आयोजित हुई थी। इसके बाद आयोग ने 03 सितंबर 2026 को प्रोविजनल लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की थी।
सीरियल नंबर के अनुसार सत्यापन का शेड्यूल
अभ्यर्थियों को उनके सीरियल नंबर (S.No.) के आधार पर निम्नलिखित तिथियों को आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट (www.sssc.uk.gov.in) पर जाकर पदों की ऑनलाइन वरीयता भरनी होगी।