उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने दो हजार पुलिस आरक्षी पदों की भर्ती से संबंधित लिखित परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी कर दी है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने यह संशोधित उत्तर कुंजी की सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की है। साथ ही सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन की तिथि भी घोषित कर दी गई है, जो 12 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इससे अभिलेख सत्यापन के साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो जाएगा। आयोग की ओर से कुल 2000 पदों के सापेक्ष 1.5 अनुपात में 2545 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अभिलेख सन्निरीक्षा के लिए जारी की गई है। संशोधित उत्तर कुंजी के साथ यह सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।