उत्तराखंड: UKSSSC ने इन पदों के लिए शुरू किए आवेदन, लिखित और साक्षात्कार परीक्षा से होगा चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधीन उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के राज्य और जिला अध्यक्षों के साथ ही सदस्यों के लिए आवेदन शुरू किए हैं।

ऐसे होगा चयन

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग में अध्यक्ष के एक और सदस्य के दो, जबकि जिला उपभोक्ता परितोष आयोग में अध्यक्ष के तीन और सदस्य के सात पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित और साक्षात्कार परीक्षा के जरिए चयन किया जाएगा।

देखें वेबसाइट

इन पदों के लिए 22 से 11 फरवरी के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। वेबसाइट www. sssc.uk.gov.in पर जानकारी देख सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र भरने में सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 95991172 या व्हाट्सऐप नंबर 95991174 पर भी संपर्क किया कर सकते हैं।