उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) 17 मई से पांच अक्टूबर 2025 के बीच 3086 पदों के लिए 13 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा।
इतने पदों पर होगी भर्ती परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आयोग ने विभागवार रिक्तियां और भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की है। जिसमे-
📌📌डेरी विकास विभाग में वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के तीन पद के लिए 17 मई, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌नागरिक सुरक्षा विभाग हवलदार प्रशिक्षक के 24 पद के लिए 17 मई, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌कारागार विभाग में फार्मासिस्ट के 10 पद के लिए 25 मई, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌खाद्य प्रसंस्करण विभाग में पर्यवेक्षक पाककला के एक पद के लिए 25 मई, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌विभिन्न विभागों में टंकण एवं आशुलेखन के 293 पद पर सात जून, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌वन विभाग में वन दारोगा के 124 पद पर 20 जून, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌पुलिस विभाग, महिला एवं पुरुष आरक्षी के 2000 पद पर छह जुलाई, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌उद्यान विभाग में प्रयोगशाला सहायक रसायन विज्ञान के छह पद पर 27 जुलाई को परीक्षा होगी।
📌📌उद्यान विभाग में मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-तीन के पांच पद पर 27 जुलाई को परीक्षा होगी।
📌📌खाद्य प्रसंस्करण विभाग में प्रयोगशाला सहायक के छह पद पर 27 जुलाई को परीक्षा होगी।
📌📌उद्यान विभाग में प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) के छह पद पर 27 जुलाई को परीक्षा होगी।
📌📌पशुपालन विभाग में प्रयोगशाला सहायक के सात पद पर 27 जुलाई को परीक्षा होगी।
📌📌विधि विज्ञान प्रयोगशाला में फोटोग्राफर के तीन पद पर 3 अगस्त, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌पशुपालन विभाग, स्नातक सहायक के दो पद पर 3 अगस्त, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌सिंचाई विभाग में प्रतिरूप सहायक के 25 पद पर 3 अगस्त, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌सिंचाई विभाग, वैज्ञानिक सहायक के छह पद पर 3 अगस्त, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-एक के सात पद पर 10 अगस्त, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक वर्ग-एक के तीन पद पर 10 अगस्त,2025 को परीक्षा होगी।
📌📌विभिन्न विभाग में सहायक लेखाकार के पद 63 पर सात सितंबर, 2025 को परीक्षा होगी।
📌📌विभिन्न विभाग में स्नातक स्तरीय के 416 पद पर 21 सितंबर,2025 को परीक्षा होगी।
📌📌सहकारी समितियां में सहायक निरीक्षक वर्ग-दो के 45 पद पर पांच अक्टूबर, 2025 को परीक्षा होगी।