उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से इस परीक्षा की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा वधन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 68/उच्च/2025 दिनांक 21 जनवरी, 2025 में विज्ञापित पदनाम प्रयोगशाला सहायक (उद्याम विज्ञान/वनस्पति विज्ञान / रसायन विज्ञान/पशुपालन विभाग) / मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-03) के कुल रिक्त 30 पदी हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 24 वानसा, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराहुम 01:00 बजे तक आयोजित की गई।

देखें वेबसाइट

उक्त लिखित परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी दिनांक 26 अगस्त 2025 को आयोग की वेबसाइट में जारी करते हुए अभ्यर्थियों की 20 अगस्त 2026 से दिनांक 31 अगस्त, 2025 तक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/उत्तरों पर ऑनलाईन आपत्तियां प्राप्त की गई। आपत्तियों का विषय-विशेषज्ञ द्वारा निराकरण किया गया तथा अंतिम उत्तर-कुंजी तैयार की गयी। अंतिम उत्तर-कुंजी के आधार पर लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा श्रेणी उपश्रेणीवार अर्पित अंकों के अनुसार कुल रिक्तियों के 1.5 अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची एवं अंतिम उत्तर-कुजी (Final Answer key) अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। अवगत कराया है कि यह औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अतिम चयन परिणाम नहीं है। अंतिम चयन परिणाम अभ्यार्थियों के ऑनलाईन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार आयोग कार्यालय ने निर्धारित तिथि को अभिलेखों की सन्निरीक्षा के पश्चात् अर्ह अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर कुल पदों के सापेक्ष घोषित किया जायेगा। अतः औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित समस्त अभ्यार्थियों को सूचित किया गया है कि उनके अभिलेखों की सन्निरीक्षा दिनांक 06 जनवरी, 2026 (मंगलवार) को आयोग कार्यालय में की जानी प्रस्तावित है।