उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत इण्टरमीडिएट स्तर अर्हता (परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही, उप आबकारी निरीक्षक, हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-३, गृहमाता, हाउस कीपर (महिला) के विज्ञापित पदों के अन्तर्गत परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही एवं उप-आबकारी निरीक्षक के पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा दिनांक 11 जनवरी 2024 से 16 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई।
देखें वेबसाइट
जिसमे परिवहन आरक्षी, आबकारी सिपाही एवं उप आबकारी निरीक्षक के पदों की शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों की आयोग की विज्ञप्ति दिनांक 04 जून, 2024 द्वारा जारी की गई। शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा में अर्ह अभ्यथियों एवं हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-३, गृहमाता, हाउस कीपर (महिला) के विज्ञापित पदों हेतु 30 जून 2024 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। 30 जून, 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार दिनांक 14.08.2024 एवं 11.12.2024 को आयोग की वेबसाइट पर अभिलेखों की सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई। जिसके बाद जारी औपबंधिक श्रेष्ठता सूची के आधार पर दिनांक 19 दिसंबर, 2024 से 30 दिसंबर, 2024 तक चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा की गई। अभिलेखों की सन्निरीक्षा के उपरान्त OPEN, GEN-W, GEN-DFF,GEN-EX एवं GEN-ORPHAN के रिक्त पदों के सापेक्ष 14.02.2025 को अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु 24 अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की गई जिसके आधार पर दिनांक 18.02.2025 को चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा की गई।शारीरिक माप-जोख एवं दक्षता परीक्षा एवं 30 जून 2024 को आयोजित लिखित परीक्षा के आधार पर की गई अभिलेखों की सन्निरीक्षा के उपरान्त श्रेष्ठताक्रम में विभाग को संस्तुति प्रेषित किए जाने हेतु अर्ह अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की हैं।