उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों हेतु लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 84/उ०७० से०च०आ०/2024 दिनांक 04 अक्टूबर, 2024 में विभिन्न विभागों के अंतर्गत विज्ञापित कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 19 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई।

देखें वेबसाइट

उक्त लिखित परीक्षा के आधार पर कुल रिक्त पदों सापेक्ष 04 गुना अनुपात में टंकण परीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गयी। जिसके उपरांत दिनांक 27 नवंबर, 2025 को अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबन्धिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित की गई। अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 01 दिसंबर, 2026 से 01 जनवरी, 2026 तक आयोग कार्यालय में संपादित की गई। अभिलेख सन्निरीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सन्निरीक्षा के साथ ही अभ्यर्थियों से पदों/विभागवार वरीयता भी ली गई।अभिलेख सन्निरीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों एवं अभ्यर्थियों द्वारा दी गई वरीयतानुसार पदों के आवंटन के आधार पर पदनाम-मेट हेतु सामान्य श्रेणी के रिक्त पदों के सापेक्ष 28 अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निपरीक्षा हेतु द्वितीय औपबंधिक श्रेष्ठता आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है।
अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि उक्त औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेख सन्निरीक्षा दिनांक 19 फरवरी, 2026 को प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में संपादित की जायेगी। अतः अभ्यर्थी उक्तांकित तिथि को अपने समस्त मूल अभिलेखों की स्वप्रमाणित दो-दो छायाप्रतियां (अलग-अलग), फोटोयुक्त पहच्चान पत्र, 04 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु जारी औपबंधिक प्रवेश पत्र एवं चैकलिस्ट के साथ आयोग कार्यालय में समयानुसार उपस्थित होना सुनिश्चित करे।