उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा विज्ञप्ति-68, दिनांक 31 जनवरी, 2025 के द्वारा वन दरोगा के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गई। उक्त विज्ञापित पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा समस्त 13 जनपदों में दिनांक 22 जून, 2025 को आयोजित की गई। उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा दिनांक 25 अगस्त, 2025 को औपबंधिक श्रेष्ठता सूची आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की गई जिसके आधार पर सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक-20, 21 व 22 नवम्बर, 2025 को आयोजित की गई।
देखें वेबसाइट
अतः शारीरिक माप-जोख एवं शारीरिक दक्षता में अर्ह रहे अभ्यर्थियों के अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। अवगत कराया है कि आयोग द्वारा दिनांक 20 नवम्बर, 2025 को जारी विज्ञप्ति में आंशिक संशोधन करते हुए शारीरिक माप जोख एवं दक्षता परीक्षा में अर्ह रहे अभ्यर्थियों के अभिलेख की सन्निरीक्षा उक्तानुसार जारी औपबंधिक श्रेष्ठता सूची के क्रमांक (Serial Number) के अनुसार आयोग कार्यालय में निम्नानुसार तिथियों को की जायेगी तथा शेष बिन्दु पूर्व की भांति यथावत रहेगें।