उत्तराखंड: UKSSSC ने वाहन चालक/प्रवर्तन चालक भर्ती का जारी किया चयन परिणाम, वेबसाइट पर लिस्ट अपलोड

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 75 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम और औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी है।

भर्ती प्रक्रिया का पूरा विवरण

• ​विज्ञापन एवं परीक्षा: 10 अप्रैल, 2026 को विज्ञापित 75 पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 31 मई, 2026 को आयोजित की गई थी।
• ​वाहन चालन परीक्षा: लिखित परीक्षा का परिणाम 19 जून, 2026 को जारी कर चालन एवं दक्षता परीक्षा 20 जुलाई से 14 अगस्त, 2026 तक आयोजित की गई।
• ​अभिलेख सत्यापन: दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (अभिलेख सन्निरीक्षा) 8 सितंबर से 11 सितंबर, 2026 के बीच आयोग कार्यालय में संपन्न हुआ।

देखें वेबसाइट

जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के अधीन रहेगा परिणाम

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थियों की विभागवार वरीयता और अंकों के आधार पर चयन संस्तुति तैयार की गई है। हालांकि, औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में चयनित अभ्यर्थियों का चयन माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन याचिकाओं (WPSB no. 221 of 2026, 2389/2026 तथा 2413/2026) में आने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।