उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से कल आयोजित होगी स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-70/उ०अ० से०च०आ०/2025, दिनांक 09 अप्रैल, 2025 के अंतर्गत विज्ञापित सहायक समीक्षा अधिकारी/राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) / राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) / ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत अधिकारी / वैयक्तिक सहायक/सहायक अधीक्षक / स्वागती / सहायक स्वागती के कुल 416 रिक्त पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोग के परीक्षा कार्यक्रम संख्या 166/ परीक्षा (गोपन) / 2025-26 दिनांक 24 जुलाई, 2025 के अनुसार दिनांक 21 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

भरे जाएंगे इतने पद

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 416 पदों को भरा जाएगा। इसमें से सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के 3, आयोग में वैयक्तिक सहायक के 3, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के 5 पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में पटवारी के 119 और लेखपाल के 61 पद हैं। ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, तथा पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के 3 और सहायक स्वागती के 1 पद के लिए भर्तियां की जाएंगी।