उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 31 अगस्त को विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
परीक्षा का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा 31 अगस्त को ही फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक, वैज्ञानिक सहायक के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा परीक्षा केन्द्र पर एकल पाली में प्रातः 11 बजे से 01 बजे के मध्य संपन्न की जाएगी। इसके अलावा इसी दिन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से 31 अगस्त को उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 का भी आयोजन किया जाएगा।