उत्तराखंड: UKSSSC की ओर से समूह-ग के 840 पदों पर युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, प्रक्रिया जल्द शुरू

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समूह-ग के 840 पदों पर युवाओं को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी।

प्रकिया जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आयोग ने विभिन्न विभागों के इन पदों के लिए लिखित परीक्षा के सफल संचालन के बाद पात्र अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। जिसके बाद इसकी प्रक्रिया आयोग जल्द शुरू कर रहा है। वन दारोगा के 124 और कनिष्ठ सहायक के 716 पद के लिए क्रमश: शारीरिक दक्षता परीक्षा व शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं वन दारोगा के लिए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।