उत्तराखंड: इस दिन से होगा उमेश डोभाल स्मृति समारोह का आयोजन, अल्मोड़ा में होगा आयोजित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उमेश डोभाल स्मृति समारोह का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 24 से 25 मार्च को अल्मोड़ा में होगा।

समारोह का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मौके पर उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की ओर से प्रति वर्ष उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान व मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार दिया जाता है। इस संबंध में ट्रस्ट के महासचिव नरेश नौड़ियाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 कपिल भोज को उनकी साहित्यधर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य के लिए दिया जाएगा। समारोह में राजेन्द्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संवर्धन के प्रति समर्पित और वृक्ष प्रेमी के नाम से मशहूर किशन सिंह मलड़ा को दिया जाएगा। वहीं गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को उनकी जनपक्षीय नाटकों और जनगीत के लिए दिया जाएगा।