उत्तराखंड: UMSSB की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में होगी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, भरें जाएंगे इतने पद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UMSSB) की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू की जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 439 पदों पर भर्ती की जाएगी।

एक मार्च से शुरू होंगे आवेदन

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से यूएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।