उत्तराखंड: पति से अटूट प्रेम, पति के मौत के सदमे में पत्नी ने त्यागे प्राण

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी जिंदगी को अलविदा कह दिया।

परिवार में शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार रात करीब नौ बजे सुभाष काॅलोनी निवासी खेमकरण पाल (80) का निधन हो गया था। खेमकरण काफी समय से बीमार चल रहे थे। पत्नी जो स्वस्थ थी और यह सदमा सहन नहीं कर पाई। इसी बीच बुधवार सुबह करीब पांच बजे खेमकरण पाल की पत्नी कमला देवी (75) ने भी दम तोड़ दिया। पति की मृत्यु को कमला सहन नहीं कर सकी जिसके बाद दोनों की एक साथ घर से अर्थी उठी और श्मशान घाट पर एक ही चिता पर दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। इस घटना की चर्चा हर जगह हो रही है।