उत्तराखंड: राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा-2022 के अन्तर्गत अल्मोड़ा अल्मोड़ा जिले की रिक्ति के सापेक्ष श्रेष्ठता के आधार इस अभ्यर्थी का चयन, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। परिणाम दिनांक 06 जुलाई, 2023 को घोषित किया गया था. जिसमें अल्मोड़ा जिले के अन्तर्गत अनारक्षित / उत्तराखण्ड अनाथ उपश्रेणी में पटवारी का 01 पद आस्थगित रखते हुए सोमी रावत (अनुक्रमांक 507884) का चयन परिणाम सीलबन्द लिफाफे में रखा गया था। उक्त अभ्यर्थी द्वारा उत्तराखण्ड अनाथ उपश्रेणी का अभ्यर्थी न होने के सम्बन्ध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया है। शासनादेश संख्या 11/xxx (2)/2022-30(2) 2019 दिनांक 16.02.2022 में प्राविधान है कि अनाथ बच्चों के लिये आरक्षित पदों पर कोई योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर उन पदों को अग्रेनीत नहीं किया जा सकेगा, बल्कि समान श्रेणी के प्रवीणता क्रम में आने वाले योग्य अभ्यर्थियों से भरा जायेगा। उपरोक्त प्राविधान के क्रम में अल्मोडा जिले के लिए विज्ञापित अनारक्षित / उत्तराखण्ड अनाथ की रिक्ति के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा-2022 के अन्तर्गत अनारक्षित श्रेणी में अल्मोड़ा जिले की रिक्ति के सापेक्ष श्रेष्ठता के आधार पर निम्न अभ्यर्थी का चयन किया गया है-

नरेंद्र सिंह रावत का चयन किया गया है।