Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत घर-घर जाकर किया जाएगा टीकाकरण, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अब ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। वहीं ब्लॉकवार जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।

10 जून से शुरू होगा अभियान-

जिसमें करीब 28 हजार लोगों को घरों में जाकर टीके की दूसरी और तीसरी डोज लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि 10 जून से अभियान की शुरूआत कर घरों में टीकाकरण किया जाएगा।

Exit mobile version