उत्तराखंड: एक जिला-एक मेला योजना के तहत चयनित स्थानीय सांस्कृतिक मेले को दिया जाएगा राजकीय मेले का दर्जा- सीएम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक जिला-एक मेला योजना के तहत चयनित स्थानीय सांस्कृतिक मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया जाएगा।

बैठक में हुई चर्चा

इस आयोजन का खर्च सरकार उठाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा राज्य में योग, अध्यात्म, आयुर्वेद हब बनाने के लिए हर ब्लॉक के एक गांव को आध्यात्मिक गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। दरअसल बीते दिनों राज्य स्थापना दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य के विकास के लिए सुझाव दिए गए। जिस पर धामी सरकार ने आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने जरूरी निर्देश दिए हैं।

दिए यह निर्देश

बैठक में उन्होंने बताया कि एक जिला-एक मेला योजना में मेलों के आयोजक वही रहेंगे। राज्य सरकार केवल सहायता और जरूरी सहयोग देगी। उन्होंने अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र के द्रोणगिरी, चंपावत के श्यामलाताल-देवी धूरा और अन्य क्षेत्रों में स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित करने की संभावनाओं का सर्वेक्षण कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

रहें मौजूद

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, एडीजी-अभिसूचना एवं सुरक्षा अभिनव कुमार, कुमाऊं मंडल कमिश्नर दीपक रावत आदि मौजूद रहे।