उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है।
इस मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का लगातार प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में अब चरणबद्ध ढंग रैली व प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कर्मचारियों और शिक्षकों ने जनपद मुख्यालय पौड़ी में काला दिवस मनाते हुए विशाल मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारियों का कहना है कि अब वे पुरानी पेंशन बहाली से कम किसी भी विकल्प पर राजी नहीं होंगे। कहा कि यदि जल्द ही पुरानी पेंशन लागू नहीं की गई तो आंदोलन को बड़ा रूप दिया जाएगा।