उत्तराखंड: यहां अज्ञात वाहन ने गोवंशीय पशु को मारी टक्कर, मौत, चपेट में आए बाइक व कार सवार 5 युवक घायल


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ बाजपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गोवंशीय पशु की मौत हो गई।

पशु से टकराई बाइक व कार-

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात नैनीताल स्टेट हाईवे पर एक इंटरनेशनल स्कूल के सामने एक अज्ञात वाहन चालक ने एक गोवंशीय पशु को टक्कर मार दी थी जिसमें पशु की मौत हो गई थी। पशु का शव सड़क पर ही पड़ा था। अंधेरा होने के कारण पशु दिखाई नहीं दे रहा था जिस कारण बाईक सवार राजेश कुमार निवासी संजय कालोनी उससे टकरा गया व गंभीर घायल हो गया। लोगों ने उसको सीएचसी भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया गया। वहीं हल्द्वानी की ओर से आ रही एक कार भी पशु से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई कार सवार चार युवकों को भी श्रमामूली चोटे आई। जिसके बाद लोगों ने रात में ही इस पशु के शव को सड़क किनारे किया।

गोवंशीय पशु का किया संस्कार-

इस घटना की सूचना पर पहुंचे विहिप जिला मंत्री व गोवंशीय संरक्षण टीम ने संयुक्त रूप से मृत गोवंशीय पशु का संस्कार किया।