उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टनकपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गयी।
हादसें में मजदूर की मौत
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने आर्मी कैंट के पास एक मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में नगरिया गांव, पीलीभीत, यूपी निवासी 63 वर्षीय नत्थू लाल पुत्र रघुवर लाल बुरी तरह से घायल हो गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मजदूर को उपचार के लिए तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया।