उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दस वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर चुके उपनल कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
मिलेगा यह लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने उपनल कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने का आदेश जारी किया है। बीते कल मंगलवार को इस संबंध में सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी ने यह आदेश जारी किया है। इसके अनुसार, विभागों में मंजूर पदों पर कार्यरत उपनल कर्मियों को ही पद के मुताबिक समान वेतन मिलेगा। साथ ही कर्मचारी के पास संबंधित पद की शैक्षिक अर्हता होनी भी जरूरी होगी। आदेश के अनुसार, उपनलकर्मियों को यह लाभ चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा। प्रथम चरण में केवल उन्हीं कर्मचारियों को इसके दायरे में लाया गया है, जिन्होंने 25 नवंबर 2025 तक 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी कर ली हो। सरकार ने पात्रता के लिए 12 नवंबर 2018 को कट ऑफ डेट माना है।