उत्तराखंड: काम की खबर: मतदाता सूची में नहीं है नाम तो न हो परेशान, एक क्लिक में पढ़िए

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। लोकसभा चुनाव 2024 चल रहे हैं। जिसमें इस बार 07 चरणों में मतदान हो रहें हैं। वहीं उत्तराखंड में बीते 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुए हैं। जिसके बाद अब निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

मतदाता सूची में नाम गड़बड़ है, नाम ही नहीं है या नाम कटवाना है तो इसके लिए लग रहें शिविर

इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त सचिव राहुल कुमार गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर मतदाता सूचियों में कई मतदाताओं के नाम न होने और अन्य गलतियों को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

सात दिन का लगेगा शिविर

जारी किए गए आदेश के अनुसार नगर निगम देहरादून के वार्डों की मतदाता सूची बनाते समय बीएलओ की ओर से वार्डों की सीमाओं व स्वरूप का संज्ञान नहीं लिया गया और लापरवाही से मतदाता सूची तैयार की गई है। जिसके कारण मतदाता सूचियों में भारी कमियां पाई गई हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश नगर निकाय (निर्वाचक नामावली का तैयार किया जाना और पुनरीक्षण) पूरक उपबंध आदेश 1999 के तहत निर्वाचक नामावली में सुधार किया जाए। इसके लिए सभी जिलों के निकायों के प्रत्येक वार्ड में 7 दिन के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाता सूचियां में मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ ही अन्य गलतियों को ठीक किया जाएगा और अगले 15 दिन के भीतर आयोग को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इन शिविरों में आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।