Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज गैरसेंण में आयोजित होगा उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र,‌ सीएम पेश करेंगे बजट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र आज से आयोजित होने वाला है। जो आज 9 मार्च से 13 मार्च तक गैरसेंण में आयोजित होगा।

विधानसभा 2026 बजट सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आज 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। जिसमें सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बजट सत्र के लिए प्रदेश सरकार रविवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है।
📌📌जिसमें बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण होगा।‌ भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी। 
📌📌सत्र के दूसरे दिन यानी 10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है।

Exit mobile version