उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र आज से आयोजित होने वाला है। जो आज 9 मार्च से 13 मार्च तक गैरसेंण में आयोजित होगा।
विधानसभा 2026 बजट सत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आज 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। जिसमें सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बजट सत्र के लिए प्रदेश सरकार रविवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है।
📌📌जिसमें बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण होगा। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरूआत होगी।
📌📌सत्र के दूसरे दिन यानी 10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश सरकार 10 मार्च को बजट पेश कर सकती है।