उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का विधानसभा 2026 बजट सत्र मार्च में आयोजित होने वाला है। जो 9 मार्च से 13 मार्च तक गैरसेंण में आयोजित होगा।
मार्च में होगा विधानसभा 2026 बजट सत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस संबंध में सरकार की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जारी किए गए आदेश के अनुसार, उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र आगामी 9 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आहूत किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर विधानसभा बजट सत्र से संबंधित अग्रिम कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बजट पेश करेंगे। जिसमें बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण होगा। सत्र के दूसरे दिन यानी 10 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन यानी 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर वित्त मंत्री आगामी वित्तीय वर्ष 2026- 27 का बजट सदन के पटल पर रखेंगे।