उत्तराखंड: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव की तिथियों की हुई घोषणा, जारी हुई अधिसूचना, यहां देखें पूरा चुनाव कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने 25 सदस्यीय उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की गई है।

अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य सचिव प्रशांत जोशी द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार यह प्रक्रिया 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और 9 फरवरी 2026 को मतगणना के साथ समाप्त होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य सचिव, न्याय प्रशान्त जोशी के हस्ताक्षर से जारी सरकारी गजट के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 19 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होकर 9 फरवरी 2026 तक संचालित होगी। गजट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी जनपद मुख्यालयों एवं जिला व मुंसिफ न्यायालय परिसरों में भी प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

चुनाव की यह तिथियां

✅✅19 दिसंबर 2025‌ को अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
✅✅20 से 26 दिसंबर 2025 तक अस्थायी मतदाता सूची पर आपत्ति प्रस्तुत करने की अवधि है।
✅✅02 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
✅✅03 से 09 जनवरी तक 2026, नामांकन पत्रों की प्राप्ति होगी।
✅✅10-11 जनवरी 2026, नामांकन पत्रों की जांच होगी।
✅✅12-14 जनवरी 2026 प्रत्याशियों की नाम वापसी होगी।
✅✅15 जनवरी 2026, अभ्यर्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
✅✅04 फरवरी 2026 को मतदान होगा।
✅✅05-06 फरवरी 2026, मतपत्रों की प्राप्ति होगी।
✅✅09 फरवरी 2026 को नैनीताल क्लब, नैनीताल में प्रातः 10 बजे से मतगणना होगी।