उत्तराखंड: फरवरी में आयोजित होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है।

देखें वेबसाइट

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE), रामनगर जल्द ही छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 10वीं (हाई स्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के बोर्ड एग्जाम 2026 की परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक प्रात: दस बजे से अपरान्ह एक बजे तक आयोजित की जाएगी। मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया। इस वर्ष परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए राज्यभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 नए परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। छात्र दोनों कक्षाओं की डेट शीट ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख सकते हैं और PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।