उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मे बीते कल गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत मंडपम, नई दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव आयोजित होने वाला है। इसके लिए सीएम ने उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि ये सभी राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे।
इतने प्रतिभागी शामिल
इस दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी और विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हैं। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।