उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सदन अब उत्तरप्रदेश के अयोध्या में बनेगा। इसके लिए अयोध्या में जमीन भी मिल गयी है।
इतना भूखंड उत्तराखंड सरकार को किया आवंटित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश सरकार ने इसके लिए पूर्व में आवंटित 4700 वर्गमीटर के भूखंड के स्थान पर अब 5253.30 वर्ग मीटर का भूखंड उत्तराखंड सरकार को आवंटित किया है। दरअसल सीएम ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के समीप चार हजार वर्ग मीटर से अधिक का भूखंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक मुकेश पाल की ओर से उत्तराखंड सरकार को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पूर्व में आवंटित भूखंड के स्थान पर अब 5253.30 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का भूखंड उत्तराखंड सरकार को आवंटित किया गया है। पत्र के अनुसार सरकार को यह कार्य पांच वर्ष की अवधि के भीतर पूर्ण कराना होगा।
जताया आभार
इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। जल्द उत्तराखंड के निवासियों को अयोध्या में ठहरने की सुविधा मिलेगी।