उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले 13 दिसम्बर को संसद की सुरक्षा में चूक की बड़ी खबर सामने आई थी।
विधानसभा परिसर का किया दौरा
जिसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद अब इस घटना से उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन करने और खामियों को दूर करने के लिए विधानसभा परिसर का दौरा किया। बताया कि इसका उद्देश्य विधानसभा सत्र के दौरान परिसर और उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।