उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह बीते अल शनिवार को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में पंहुचे।
यह उत्तराखंड की अनन्त संभावनाओं को तलाशने की शुरूआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पहाड़ी टोपी पहनाकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह का स्वागत किया। इस मौके पर केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह केवल डेस्टिनेशन उत्तराखंड का ही समारोह नहीं है, बल्कि कई नई चीजों की शुरूआत भी है। यह ऐसा स्थान है, जहां विकास और दैवीय शक्ति साथ में हैं।
उत्तराखंड मजबूत और सबसे विकसित राज्य बने
इसके अलावा उन्होंने कहा कि 02 लाख करोड़ के करारों के लक्ष्य के सापेक्ष ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य में साढ़े तीन लाख करोड़ से अधिक के करार हुए हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड के शासन और प्रशासन को बधाई दी।