उत्तराखंड: कल सात मई को होने वाली मॉकड्रिल के लिए उत्तराखंड भी तैयार, इन जिलों में रहेगा खास फोकस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने कई राज्यों को मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है। जिस पर गृह मंत्रालय ने राज्‍यों को 7 मई को नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं।

मॉक ड्रिल करने के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड सरकार भी कल सात मई को होने वाली मॉकड्रिल के लिए तैयार है। इस संबंध में आज मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इस मॉकड्रिल में विशेष रूप से इसका फोकस सीमांत जिलों पर रहेगा। इसके अंतर्गत एयरबेस वाले जिलों यानी उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में मॉकड्रिल पर जोर दिया जाएगा। साथ ही अन्य जिलों को भी इससे जोड़ा जा सकता है।

मॉक ड्रिल के तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे

📌📌📌जिसमे हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का परीक्षण किया जाएगा।
📌📌📌नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों को शत्रुतापूर्ण हमलों से बचाव के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी।
📌📌📌क्रैश ब्लैकआउट उपायों को लागू करने की प्रक्रिया।
📌📌📌महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को समय से पहले ही छिपाने के उपाय किए जाएंगे।
📌📌📌साथ ही लोगों को निकालने की योजना और उसका अभ्‍यास किया जाएगा।