उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) में तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का आगाज हो गया है।
विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन
इस मौके पर इस तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव में देश के विभिन्न राज्यों से 50 टूर ऑपरेटर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। वहीं, राज्य स्तर से भी 50 टूर ऑपरेटर्स व स्थानीय स्तर से भी 50 टूर ऑपरेटर्स कॉन्क्लेव में शिरकत कर रहे हैं।
सीएम ने किया शुभारंभ
इस मौके पर सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन है। यहां चारधाम के अलावा वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव औपचारिकता नहीं, उत्तराखंड में बारह महीने पर्यटन वाला राज्य बनाने का साझा प्रयास है। उन्होंने कहा शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा देन का एक साझा प्रयास है।