उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का ईगास से होगा भव्य आयोजन, यहां देखें पूरा कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 09 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

उत्तराखंड का स्थापना दिवस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, हर जिले में किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का ईगास के भव्य आयोजन के साथ होगा। जिसका एक नवंबर से शुभारंभ होगा। इसी क्रम में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शासन ने विधिवत कार्यक्रम जारी किया है।

होंगे यह कार्यक्रम

📌📌जिसमें सीएम आवास पर ईगास आयोजन के साथ आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन समेत हर जिले में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
📌📌पहले दिन एक नवंबर को शाम को सीएम आवास में ईगास को भव्य रूप में मनाया जाएगा। जिसमें राज्य के विभिन्न संस्कृति समूह अपनी प्रस्तुति देंगे। भैलो खेला जाएगा। शाम को ही सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
📌📌दूसरे दिन जालीकॉग आदि कैलाश पिथौरागढ़ में लेह लद्दाख की तर्ज पर अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।
📌📌विधानसभा में राष्ट्रपति का अभिभाषण तीन और चार नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र होगा। तीन नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का अभिभाषण होगा।
📌📌पांच नवंबर को दून विवि में उत्तराखंडी प्रवासी सम्मेलन आयोजित होगा। हरिद्वार में संत सम्मेलन के साथ पारंपरिक खेल पांच नवंबर को ही हरिद्वार में हॉकी समेत पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा।
📌📌छह नवंबर को संत सम्मेलन आयोजित होगा। देहरादून आईटीआई में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिकों का सम्मेलन आयोजित होगा। हर जिले में सम्मानित होंगे।
📌📌सात नवंबर को पंतनगर में किसान सम्मेलन भी आयोजित होगा।
📌📌आठ नवंबर को हर तहसील और जिला मुख्यालय पर आंदोलनकारी सम्मेलन आयोजित होंगे। उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
📌📌नौ नवंबर को पुलिस लाइन देहरादून में रैतिक परेड, 10 नवंबर को शीतकालीन पर्यटन से जुड़े हित धारकों का सम्मेलन आयोजित होगा।
📌📌11 नवंबर को एफआरआई में राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।