उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड तैयार, इस दिन आयोजित होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होने वाले हैं।

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम भी राज्य में आयोजित होंगे। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अगले साल 28 जनवरी से 14 फरवरी के बीच होगा। इसके लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से खेलों की तिथि घोषित कर दी गई है। जिसके बाद 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित आईओसी की आम सभा में इन खेलों का पूरा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।