उत्तराखंड: पूर्व सैनिकों के कल्याण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड को मिला सम्मान, किया गया सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड को पूर्व सैनिकों के कल्याण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया है।

वीर सैनिकों और उनके परिवारों की भावनाओं का भी बताया सम्मान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की ओर से नेशनल कॉन्क्लेव-2025 आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड को पूर्व सैनिकों के कल्याण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक कल्याण विभाग के सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी और निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल ग्वारी को प्रदान किया। इस सम्मान ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण और पुनर्वास के क्षेत्र में नवाचार तथा प्रभावी नीति क्रियान्वयन में उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर प्रगतिशील राज्य के रूप में मान्यता दी है।