उत्तराखंड: यहां से शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, पीएम ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूड़की से वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। इस ट्रेन को शनिवार को लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

लोगों को मिलेगी सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके बाद रुड़की रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर करीब तीन बजे राज्यसभा सदस्य डा. कल्पना सैनी, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक प्रदीप बत्रा और महापौर अनीता अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन का स्वागत किया। जिसके बाद स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सहारनपुर रवाना किया। बताया कि इससे रुड़की, हरिद्वार और देहरादून के यात्रियों को अब लखनऊ तक तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा मिलेगी।