उत्तराखंड: धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रदेशभर में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम, देहरादून व अल्मोड़ा में होंगे मुख्य कार्यक्रम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।

होंगी विभिन्न कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें प्रदेशभर में कई कार्यक्रम होंगे। जिसमे सभी जिलों में 23 मार्च को जन सेवा थीम पर बहुदेशीय, चिकित्सा शिविर आयोजित होंगे। मुख्य समारोह अल्मोड़ा और देहरादून में होंगे। देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहेंगे और इसका लाइव प्रसारण सभी जिला मुख्यालयों में किया जाएगा।

जारी किए जरूरी निर्देश

इस संबंध में बीते दिन मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव ने जानकारी दी। जिसमे उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिविरों एवं बहुदेशीय शिविरों का आयोजन 22 से 25 मार्च तक होगा। 22 को अल्मोड़ा में तथा 23 मार्च को देहरादून में दो मुख्य आयोजन होंगे। इसके अलावा सूचना विभाग द्वारा तैयार विकास पुस्तिका का भी विमोचन होगा।