उत्तराखंड: 27 फरवरी से लोकभवन में उल्लास के साथ आयोजित होगा वसंतोत्सव, इन्हें किया जाएगा सम्मानित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इस वर्ष लोकभवन में उल्लास के साथ वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

यह आयोजन 27 फरवरी से 01 मार्च तक होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में राज्यपाल ने कहा कि वसंतोत्सव को केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा उत्सव बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वसंतोत्सव के दौरान आईएचएम, जीएमवीएन और महिला स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएं, जिनकी थीम पारंपरिक मोटे अनाज (मिलेट) पर आधारित हो। साथ ही शहद उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने इस आयाेजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनमानस इस आयोजन से सीधे जुड़ सके। बताया कि इस वर्ष से वसंतोत्सव के अवसर पर प्रगतिशील किसान, महिला और युवा स्टार्टअप को ‘राज्यपाल विशेष पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। पुष्प उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

इस पुष्प-प्रदर्शनी में 15 विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 165 पुरस्कार दिए जाएंगे। वसंतोत्सव के दौरान आईटीबीपी, आईएमए, पीएसी, पाइप बैंड और होमगार्ड द्वारा आकर्षक बैंड प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष पहली बार एनआईएम उत्तरकाशी लाइव डेमो का प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा एनआईवीएच और निरामया योग ग्राम की ओर से योग प्रदर्शन, जूडो और मार्शल आर्ट से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वसंतोत्सव के दौरान 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें अनाथालयों, दिव्यांग और रैग पिकर्स बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।