उत्तराखंड: आगामी 01 मार्च से वसंतोत्सव का आगाज, फ्लोरीकल्चर को दिया जाएगा बढ़ावा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में राजभवन में आगामी एक मार्च से वसंतोत्सव का आगाज होने जा रहा है।

वसंतोत्सव का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक से तीन मार्च तक वसंतोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में कुछ दिनों पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो। साथ ही कहा कि वसंतोत्सव से उत्तराखंड में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा दिया जाए। पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ा जाना आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा, पुष्पोत्पादन और कृषि गतिविधियों पर आधारित लगने वाले स्टॉल में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी हो और उन्हें स्टॉल लगाने के लिए वरीयता दी जाए।