उत्तराखंड: राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय में हुई कुलपति, कुलसचिव और वित्त नियंत्रक की नियुक्ति, इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित होगा। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके तहत खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति और कुलसचिव की नियुक्ति कर दी गई है। इस संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस, 29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में शासन ने विश्वविद्यालय के तीन प्रमुख पद-कुलपति, कुलसचिव और वित्त नियंत्रक पर नियुक्तियां कर दी हैं। ये नियुक्तियां फिलहाल अस्थायी तौर पर की गई हैं, जो स्थायी पदाधिकारियों की नियुक्ति होने तक या अधिकतम एक साल के लिए प्रभावी रहेंगी।

29 अगस्त को विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। खेल निदेशक आशीष चौहान को कुलसचिव पद की जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा खेल निदेशालय के वित्त अधिकारी वीएन पांडे को विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया कि इनकी नियुक्ति के जरिये विश्वविद्यालय को यूजीसी से मान्यता दिलाने से लेकर उसकी ढांचागत व्यवस्था, निर्माण आदि कार्य पूरे हो सकेंगे।